Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deloitte के भारत में कर्मचारियों की संख्या तीन साल में हुई दोगुनी

March 10, 2023

Deloitte के भारत में कर्मचारियों की संख्या तीन साल में हुई दोगुनी

नई दिल्ली: भारत में डेलॉएट ने पिछले लगभग तीन साल में लगभग 50,000 र्किमयों को भर्ती किया है, जिससे देश में इसके र्किमयों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। ऑडिट फर्म ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डेलॉएट टॉशे तोहमात्सु इंडिया एलएलपी ने एक बयान में कहा कि उसने प्रौद्योगिकी-संचालित वृद्धि देने के लिए कौशल निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया। कंपनी ने बताया कि उत्तर भारत में पराली जलने की समस्या को सुलझाने में मदद करने के लिए उसकी एक प्रमुख परियोजना पूरी हो गई है। बयान में कहा गया, भारत मे डेलॉएट ने पिछले तीन साल में लगभग 50,000 पेशेवरों को भर्ती किया है। डेलॉएट ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एमेरिटस (सेवानिवृत्त) पुनीत रंजन ने कहा, संस्था की योजना आगे भी लोगों और भारत की उत्पादन क्षमता में निवेश करने की है।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें