Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGCA ने Jet Airways के हवाई परिचालक प्रमाणपत्र को नवीनीकृत किया: जालान कालरॉक गठजोड़ 

July 31, 2023

DGCA ने Jet Airways के हवाई परिचालक प्रमाणपत्र को नवीनीकृत किया: जालान कालरॉक गठजोड़ 

नई दिल्ली: दिवालिया विमानन कंपनी जेट एयरवेज के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान-कालरॉक गठजोड़ ने सोमवार को कहा कि नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन के हवाई परिचालक प्रमाणपत्र को नवीनीकृत कर दिया है।नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल, 2019 से उड़ान बंद कर दी थी। हवाई परिचालक प्रमाणपत्र (एओसी) 20 मई 2022 को फिर से जारी किया गया।

इसके बाद एयरलाइन ने परिचालन शुरू नहीं किया, जिसके चलते एओसी 19 मई, 2023 को समाप्त हो गई। जालान-कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) ने एक बयान में कहा कि उसे ”28 जुलाई 2023 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जेट एयरवेज का एओसी मिल गया है। बयान में कहा गया कि एओसी का नवीनीकरण जेट एयरवेज के पुनरुद्धार में डीजीसीए के भरोसे को फिर से प्रमाणित करता है।

 

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें