Site icon Dainik Savera Times

डीएचएल एक्सप्रेस जनवरी से 6.9 प्रतिशत तक बढ़ाएगा ‘पार्सल डिलीवरी’ की कीमतें

नोएडा: अंतरराष्ट्रीय एक्सप्रेस सेवा प्रदाता डीएचएल एक्सप्रेस ने अपनी सेवाओं की दरों में औसत 6.9 प्रतिशत की वृद्धि करने की शुक्रवार को घोषणा की जो एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। डीएचएल एक्सप्रेस, दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एस. सुब्रमण्यन ने कहा, “ हम भू-राजनीतिक गतिशीलता और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के रसद परिदृश्य पर चल रहे प्रभाव के बावजूद वैश्विक स्तर पर स्थिर और भरोसेमंद सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वार्षिक मूल्य समायोजन के साथ, हम अपने नेटवर्क में निवेश करना जारी रख सकते हैं ताकि इसकी दृढ़ और अनुकूलन क्षमता को बढ़ाया जा सके, जिससे बाहरी परिस्थितियों की परवाह किए बिना हमारे ग्राहकों के व्यवसायों के लिए निरंतर कार्य कर सके।”

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version