Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

DICV ने वर्ष 2022 में किया 11 Thousand Vehicles का निर्यात

April 25, 2023

DICV ने वर्ष 2022 में किया 11 Thousand Vehicles का निर्यात

नई दिल्ली : डेमलर ट्रक एजी की सहायक भारतीय कंपनी डेमलर इंडिया कॉमर्सियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने वर्ष 2022 में 11 हजार वाहनों का निर्यात कर नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने आज घोषणा की कि आपूर्ति श्रृंखला में विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल लागत पर्यायवरण के बावजूद भारत में अपना विनिर्माण परिचालन शुरु करने के बाद से 2022 अब तक का सबसे सफल व्यावसायिक वर्ष रहा है। कंपनी ने व्यावसायिक वर्ष 2021 की तुलना में व्यावसायिक वर्ष 2022 में 37 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि और 25 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की। वर्ष 2022 में विशेष रुप से सर्वोत्तम विकास हुआ क्योंकि इस कैलेंडर वर्ष में डीआईसीवी ट्रकों और बसों की कुल 29,470 घरेलू और निर्यात इकाइयां बिकी हैं।

उसने कहा कि डीआईसीवी ने 2022 में अपनी ओरगडम विनिर्माण केंद्र में 200,000 वाहनों (घरेलू और निर्यात सहित) और 200,000 ट्रांसमिशन का उत्पादन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 2022 में 11,000 वाहनों का निर्यात कर अब तक की सर्वश्रेष्ठ वार्षिक वाहन निर्यात, अब तक की सर्वश्रेष्ठ वार्षिक पार्ट सेल्स (24.5 करोड़ से अधिक पाट्र्स) और अब तक की सर्वश्रेष्ठ वार्षिक घरेलू वाहन बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। डीआईसीवी के 2022 वार्षिक प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ सत्यकाम आर्य ने कहा, ‘‘व्यावसायिक वर्ष 2022 में हमारा प्रदर्शन सबसे उत्तम रहा है क्योंकि हमने राजस्व में 37 प्रतिशत वृद्धि और बिक्री में 25 प्रतिशत वृद्धि की है।

हमने उल्लेखनीय उत्पादन उपलब्धि भी हासिल की है। हमने भारत में अपने संचालन के केवल 10 वर्षों में यह सुखद व्यावसायिक सफलता हासिल की है और इसे हासिल करने के लिए शुरुआत से ही बाजार में बड़े निवेश किए और पिछले एक दशक में वाणिज्यिक वाहनों के उद्योग में सामने आई जटिलताओं के साथ निपटते हुए अपना आगे का मार्ग प्रशस्त किया है। पिछले तीन वर्षों में महामारी के कारण वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पर भारी प्रभाव पड़ने के बावजूद हमारी वित्तीय और बिक्री प्रदर्शन अच्छी रही है। हमने अपनी लागत और राजस्व में लगातार सुधार करके यह उपलब्धि हासिल की है।

इसके अलावा, हमने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया और भारतबेन्ज़ ट्रकों के 10 नए मॉडल लॉन्च किए ताकि ग्राहक टनभार विकल्पों वाले एक विस्तृत पोर्टफोलियो में से अपना चुनाव कर सकें। आगे बढ़ते हुए हम अपनी रणनीति के आधारशिला के रुप में डिजिटलीकरण, सेवाकरण, स्थिरता, विविधता और समावेशन पर निवेश करके भारत में व्यापार करने के तरीके को रुपांतरित करने के लिए लगन के साथ काम करते रहेंगे। हमने अपने अनुसंधान एवं विकास कार्यों का विस्तार किया है, विविधता, समानता और समावेशन, अपने कार्यबल के कौशल विकास और पुनर्कौशल पर ज्यादा ध्यान दिया है और निकट एवं मध्यम अवधि के लिए मोबिलिटी स्पेस में हमारे लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसे कई अन्य पहल किए हैं।’’

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें