Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Realme’ के निदेशक ऑनर टेक कंपनी से जुड़े, सेठ सहित दर्जन भर लोगों ने दिया इस्तीफा 

July 26, 2023

‘Realme’ के निदेशक ऑनर टेक कंपनी से जुड़े, सेठ सहित दर्जन भर लोगों ने दिया इस्तीफा 
नई दिल्ली: स्मार्टफोन विनिर्माता रियलमी इंडिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रियलमी से इस्तीफा देने वाले सभी लोग कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माधव सेठ के साथ दूसरी कंपनी से जुड़ने वाले हैं। सेठ हाल ही में ऑनर टेक कंपनी का हिस्सा बने हैं।
एक सूत्र ने कहा, रियलमी इंडिया में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने इस्तीफा दिए हैं जिनमें कुछ निदेशक भी शामिल हैं। ये लोग ऑनर टेक कंपनी में माधव सेठ के साथ जुड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले लोगों में रियलमी के पूर्व निदेशक (बिक्री) दीपेश पुनमिया भी  शामिल हैं। पुनमिया ऑनर टेक में सहायक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का रियलमी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। रिलयमी के सह-संस्थापक सेठ ने पांच साल के कार्यकाल के बाद जून में इस्तीफा दे दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें