Site icon Dainik Savera Times

Assam में गोलमेज Meeting में निवेश अवसरों पर चर्चा

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन से पहले यहां आयोजित गोलमेज बैठक में असम में निवेश अवसरों के साथ-साथ आधुनिक युग के कारोबार पर चर्चा की गई। पूर्वोत्तर निवेश शिखर सम्मेलन इस साल सितंबर में होगा। आठ पूर्वोत्तर राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से पहली बार एक निवेश सम्मेलन का आयोजन करेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव लोक रंजन ने बीते बृहस्पतिवार को गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि निवेशक शिखर सम्मेलन असम ही नहीं बल्कि सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक प्रमुख उपलब्धि होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘असम में आयोजित होने वाली इस तरह की गोलमेज बैठकें निवेशकों, नीति बनाने वालों और विचारकों के बीच सहयोग को बढ़ाती हैं। बैठक में साझा दृष्टिकोण को जमीनी तौर पर लागू करने को लेकर विचारों, सोच और सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ।’’ रंजन ने कहा कि ‘पूर्वोत्तर वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन’ का इरादा पूर्वोत्तर क्षेत्र की विशाल क्षमता को सामने लाना और इसके आर्थिक विकास को गति देने के लिये दुनिया भर से निवेश आर्किषत करना है।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

Exit mobile version