Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dollar vs Rupees: रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.86 पर पहुंचा

June 4, 2025

Dollar vs Rupees: रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.86 पर पहुंचा

Dollar vs Rupees: मुंबई: विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी और वैश्विक कारकों के प्रभाव के चलते बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला। शुरुआती कारोबार में रुपया 25 पैसे गिरकर 85.86 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 85.69 के स्तर पर खुला, लेकिन जल्द ही यह और फिसलकर 85.86 पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

-शेयर बाजार में मजबूती

हालांकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपया की गिरावट को सीमित करने में मदद की। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 230.17 अंकों की तेजी के साथ 80,967.68 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 70.25 अंक चढ़कर 24,612.75 पर बंद हुआ।

-इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

इस बीच, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 65.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाता है, 0.05 प्रतिशत घटकर 99.18 पर रहा।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 2,853.83 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। जानकारों के अनुसार, एफआईआई की यह बिकवाली रुपये पर दबाव बढ़ाने वाली प्रमुख वजहों में से एक रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें