Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा घरेलू बाजार, जानिए Sensex और Nifty के हाल

December 26, 2023

बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा घरेलू बाजार, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

 

निफ्टी 40.25 अंक की बढ़त के साथ 21,389.65 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सपाट हो गए।सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।

वहीं विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुकवार को 2,828.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें