Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरूआती में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 16, 2024

घरेलू बाजारों के शुरूआती में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाल रहने और ब्रेंट कच्चे तेल की उच्च कीमतों से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 168.65 अंक फिसलकर 22,103.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपिनयों में से इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत चढक़र 90.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें