Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार के घरेलू बाजारों में तेजी जारी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 30, 2024

शुरुआती कारोबार के घरेलू बाजारों में तेजी जारी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और ताजा विदेशी कोष के प्रवाह के बीच मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.31 अंक चढक़र 74,823.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 52.9 अंक चढक़र 22,696.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और नेस्ले के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। भारती एयरटेल, टेक महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे,

 

जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 169.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें