Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

September 9, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 281.74 अंक गिरकर 80,902.19 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 81.45 अंक फिसलकर 24,770.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 620.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें