Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

September 17, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: वैश्विक बाजारों से मुनाफावसूली और नरमी के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 90.8 अंक की गिरावट के साथ 82,897.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 26.9 अंक फिसलकर 25,356.85 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, मारुति, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें