Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

July 22, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504 अंक गिरकर 80,100.65 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 168.6 अंक फिसलकर 24,362.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,506.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें