Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 4, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 
मुंबई: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में लगातार पांच सत्र से गिरावट जारी है। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 354.67 अंक गिरकर 82,142.43 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 114.1 अंक फिसलकर 25,136 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 15,243.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें