Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

July 18, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 251.93 अंक गिरकर 80,464.62 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.6 अंक फिसलकर 24,536.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में दो प्रतिशत की गिरावट आई।

अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और भारती एयरटेल के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,271.45 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें