Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 22, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार पूंजी प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज उछाल आया और यह शुरुआती कारोबार में 239.33 अंक चढक़र 81,390.60 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 72.95 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबककि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें