Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

June 12, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.62 अंक चढक़र 76,709.21 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की बढ़त के साथ 23,347.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

टाइटन, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की चढक़र 82.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें