Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

September 5, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.85 अंक बढक़र 82,617.49 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 76.75 अंक चढक़र 25,275.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और मंहिद्रा एंड मंहिद्रा के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 975.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें