Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजार अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर,जानिए  Sensex और Nifty के हाल 

July 30, 2024

घरेलू शेयर बाजार अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर,जानिए  Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। हालांकि बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर हो गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.5 अंक चढक़र 81,402.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 13.15 अंक की बढ़त के साथ 24,849.25 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक स्थिर हो गए।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी कंपनियों में से पावरग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्यूटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और नेस्ले इंडिया के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,474.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें