Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार 7वें सत्र में तेजी जारी, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल 

December 6, 2023

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार 7वें सत्र में तेजी जारी, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल 

मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही और नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी भी100.05 अंक या 0.48 प्रतिशत चढक़र 20,955.15 के नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत, विप्रो में 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.36 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 1.27 प्रतिशत की तेजी आई।

एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और रिलायंस भी लाभ में रहे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आई।अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,223.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें