Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

November 9, 2023

विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई: विदेशी कोषों की सतत निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 102.13 अंक गिरकर 64,873.48 पर आ गया। निफ्टी 34.35 अंक फिसलकर 19,409.15 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज,हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में गिरावट आई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर फायदे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिका बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें