Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए  Sensex और Nifty के हाल 

September 3, 2024

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए  Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली भी बाजारों में गिरावट की मुख्य वजह रही। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण भी शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर रही।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आईटीसी, सन फार्मा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मजदूर दिवस’ के अवसर पर बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,735.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें