Site icon Dainik Savera Times

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद जल्द ही गिरावट आ गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.84 अंक चढक़र 80,259.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 45.15 अंक की बढ़त के साथ 24,480.65 अंक पर रहा।

सूचकांकों को हालांकि जल्द ही बिकवाली का सामना करना पड़ा और वे गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 219.12 अंक की गिरावट के साथ 79,862.86 अंक पर और निफ्टी 74 अंक फिसलकर 24,361.50 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर भी नुकसान में रहे।

एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,684.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,039.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

Exit mobile version