Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाz

July 31, 2024

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाz

मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116.94 अंक चढक़र 81,572.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 33.75 अंक की बढ़त के साथ 24,891.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,598.64 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक बताया, विकास के नए रास्ते खुलेंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें