Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

September 10, 2024

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 241.68 अंक चढक़र 81,801.22 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 78.4 अंक की बढ़त के साथ 25,014.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.78 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,176.55 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,757.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें