Site icon Dainik Savera Times

अपनी शादी में विदेशियों को आमंत्रित कर कमाएं लाखों रूपए, निकल जाएगा शादी का पूरा खर्चा; जानिए कैसे

Ways To Earn From A Wedding: आमतौर पर भारत में लोग अपनी शादी पर बहुत अधिक खर्च करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके घर में आपकी या किसी अन्य सदस्य की शादी है तो आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। आज के समय में भारत की शादियों को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। खासकर विदेश में रहने वाले लोगों के लिए भारत की शादियों में आना एक सपना सा होता है क्योंक हमारे यहां बहुत ही धूमधाम से शादियां कराई जाती हैं और जिस तरह के रिवाज यहां की शादियों में देखने को मिलते हैं। ऐसा विदेशों में बहुत ही कम देखने को मिलता है।

चलिए जानते हैं पैसे कमाने के लिए आपको कौन-कौन से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आप शादी में विदेशियों को बुलाकर पैसा कमा सकते हैं और इसके लिए बस आपको ‘join my wedding’ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ज्यादातर विदेश में रहने वाले लोग भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी को देखना पसंद करते हैं लेकिन वह किसी शादी में भाग ले नहीं पाते हैं क्योंकि कई लोग उन्हें शादी में आने की अनुमति नहीं देते हैं लेकिन आप विदेशियों को इस वेबसाइट के जरिए इनवाइट कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

कैसे करें शादी के लिए विदेशियों को इनवाइट?

ध्यान रखें फॉर्म को भरते समय आपको यह साफ-साफ मेंशन करना होगा कि दूल्हा-दुल्हन के आप रिश्ते में क्या लगती हैं। इसके अलावा आपको शादी होने के बाद फॉरेनर्स पेमेंट करते हैं जो भी चार्ज आप मेंशन करते हैं।

होगी इतनी कमाई

इस पोर्टल के तहत आने वाले विदेशी भारत की शादियों में 150 डॉलर यानी करीब 10,500 रुपए है। यह सिर्फ एक दिन का दान है। वहीं अगर विदेशी एक दिन से ज्यादा दिन के लिए शामिल होते हैं। तो इसके लिए उन्हें 250 डॉलर यानी करीब 19,000 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा विदेशी अगर मेंहदी और संगीत जैसी रस्मों में शामिल होना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें अलग से पैसे देने होते हैं।

Exit mobile version