Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Easy Trip Planners को 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की निदेशक मंडल से मिली मंजूरी

January 2, 2024

Easy Trip Planners को 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की निदेशक मंडल से मिली मंजूरी

 

नई दिल्ली: ऑनलाइन यात्रा सेवाप्रदाता ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड तरजीही निर्गम के जरिये 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में धन जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। कंपनी के अनुसार, यह प्रक्रिया कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों और अन्य लागू कानूनों के तहत तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें