Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेढ़ लाख करोड़ जीएसटी संग्रह के लिए मिशन मोड में हो प्रयास: Yogi

July 29, 2023

डेढ़ लाख करोड़ जीएसटी संग्रह के लिए मिशन मोड में हो प्रयास: Yogi

लखनऊ: जीएसटी/वैट संग्रह में सतत बढोत्तरी पर संतोष व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए 1.50 लाख करोड़ संग्रह के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में नियोजित प्रयास किये जाने चाहिये।  योगी ने ने एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य कर विभाग की समीक्षा की और राजस्व संग्रह अभिवृद्धि के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि समेकित प्रयासों से प्रदेश में जीएसटी/वैट संग्रह में सतत बढोतरी हो रही है। वर्ष 2021-22 में 98 हजार107 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर एक लाख सात हजार 406 करोड़ रूपये हो गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी संग्रह हो चुका है। यह रिकॉर्ड राजस्व संग्रह अब तक के प्रयासों को सही दिशा होने की पुष्टि करते हैं। वर्ष 2023-24 के लिए 1.50 लाख करोड़ रूपये संग्रह के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में नियोजित प्रयास किये जाएं।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें