Site icon Dainik Savera Times

ELGI ने लाँच की पोर्टेबल स्‍क्रू कम्‍प्रेसर्स की अपग्रेडेड लाइन

नयी दिल्ली: एयर कम्प्रेसर बनाने वाली कंपनी एल्‍गी इक्विपमेंट्स ने आज पीजी 550-215 ट्रॉली-माउंटेड पोर्टेबल स्‍क्रू एयर कम्‍प्रेसर की पेशकश की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इंडिया स्‍टोनमार्ट 2024 के 12वें संस्‍करण में इस कम्‍प्रेसर को लॉन्‍च किया गया है। नए उत्‍पाद पीजी 550-215 को निर्माण एवं खनन सेक्‍टरों में ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन, विश्‍वसनीयता और मुनाफा देने के लिये डिजाइन किया गया है। इस कम्‍प्रेसर के 3-स्‍टेज एयर फिल्‍ट्रेशन सिस्‍टम से बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है, जबकि इंटीग्रेटेड कंट्रोल पैनल ज्‍यादा सुरक्षा, विश्‍वसनीयता तथा ड्रिलर के लिये अनुकूल काम सुनिश्चित करता है।

ये भी पढ़ें: पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सीएम सुक्खू ने किया जोरदार स्वागत

Exit mobile version