Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलन मस्क ने की लंबे वीडियो के लिए स्मार्ट टी.वी. पर एक्स स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने की घोषणा

March 10, 2024

एलन मस्क ने की लंबे वीडियो के लिए स्मार्ट टी.वी. पर एक्स स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने की घोषणा

गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब के मुकाबले में एलन मस्क ने शनिवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की, जहां लोग अपने स्मार्ट टीवी स्क्रीन पर लंबे वीडियो देख सकते हैं। मस्क ने कहा कि कंपनी अमेजन और सैमसंग स्मार्ट टी.वी. के लिए जल्द ही एक टीवी एप्प लॉन्च कर रही है। अरबपति ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हम बस यही चाहते हैं कि लोग अपने बड़े टी.वी. स्क्रीन पर आराम से लंबे वीडियो देख सकें।’ टैस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि लोग अपने फोन से टी.वी. पर वीडियो चलाने के लिए एप्पल एयरप्ले का उपयोग कर सकते हैं।’

उनके एक अनुयायी ने टिप्पणी की कि एक्स का यह कदम अपने प्लेटफॉर्म में विविधता लाने और डिजिटल सामग्री परिदृश्य में प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने की दिशा में एक प्रयास है। यूजर ने पोस्ट किया, मस्क चाहते हैं कि एक्स प्लेटफॉर्म एवरीथिंग एप्प बन जाए। इसके पहले एक्स ने शुक्रवार को आर्टीकल्स पेश किया, जो प्लेटफॉर्म पर लंबी-चौड़ी लिखित सामग्री शेयर करने का एक नया तरीका है। प्रीमियम यूजर और एक्स सेवाओं के लिए भुगतान करने वाले अब प्लेटफॉर्म पर स्टाइलिस्ट टैक्स्ट, एम्बेडेड छवियों और वीडियो के साथ आर्टीकल्स पोस्ट कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें