Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलन मस्क की एक्स कॉर्प ने भारत में 5 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

March 13, 2024

एलन मस्क की एक्स कॉर्प ने भारत में 5 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

नई दिल्ली: एलन मस्क की एक्स कॉर्प ने 26 जनवरी से 25 फरवरी के बीच भारत में रिकॉर्ड 5,06,173 अकाउंट बैन कर दिए हैं। मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, ज्यादातर भारतीय यूजर्स के अकाउंट पर बाल यौन शोषण और नग्नता वाले पोस्ट पाए जाने की वजह से कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा, आतंकवाद से संबंधित पोस्ट की वजह से 1,982 अकाउंट को बैन किया गया है। कुल मिलाकर एक्स ने देश में रिपोर्टगिं अवधि में 5,08,155 अकाउंट पर बैन लगा दिया।

एक्स ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान कुल 14,421 शिकायतें प्राप्त हुईं। ये शिकायतें भारतीय यूजर्स ने आईटी रूल 2021 के तहत बनाए गए ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म के तहत मिलीं।

इसके अलावा एक्स ने अकाउंट सस्पेंशन वाले 41 शिकायतों पर सुनवाई की है। कंपनी ने कहा कि इनमें से 1 अकाउंट पर लगे बैन को हटाया गया, जबकि शेष अकाउंट बैन रहेंगे।

कंपनी ने कहा कि हमें इस रिपोर्टगिं अवधि के दौरान अकाउंट्स के बारे में सामान्य सवालों से संबंधित 71 अनुरोध मिले।

भारत से ज्यादातर शिकायतें (7,510) बैन बारे में थीं। इसके बाद आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने वाली 3,785 शिकायतें, हेट स्पीच को लेकर 1,395, और र्दुव्‍यवहार/उत्पीड़न को बढ़ावा देने को लेकर 746 शिकायतें मिलीं थीं।

26 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच एक्स ने भारत में 2,31,215 अकाउंट पर बैन लगा दिया। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,945 अकाउंट को भी हटा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें