Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

November 10, 2023

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली: ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 60 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर ने बीएसई पर निर्गम मूल्य से 19.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.90 रुपये पर अपनी शुरुआत की। बाद में यह 24.5 प्रतिशत उछलकर 74.70 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई पर शेयर ने 18.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 3,685.82 करोड़ रुपये रहा। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के आखिरी दिन मंगलवार को उसे 73.15 गुना अभिदान मिला। 463 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री का मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर था।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें