Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक लाख करोड़ के व्यापार का अनुमान

January 16, 2024

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक लाख करोड़ के व्यापार का अनुमान

नयी दिल्ली: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के चलते देश भर में एक लाख करोड़ रुपये के व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पहले 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार का अनुमान लगाया था, लेकिन जिस प्रकार से दिल्ली सहित देश भर में लोगों में श्री राम मंदिर को लेकर ज़बरदस्त उत्साह और कुछ करने का वातावरण बना है तथा देश के 30 शहरों से प्राप्त फीडबैक को देखते हुए कैट ने आज अपने अनुमान को संशोधित करते हुए कहा है कि मंदिर के राट्रीय स्तर पर या पूरे देश में हो रही तैयारियों के मद्देनजर अब एक लाख करोड़ से अधिक की खरीदी का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें