Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्वस्थ वृद्धि की उम्मीद : Tata Tech CEO Warren Harris

May 18, 2025

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्वस्थ वृद्धि की उम्मीद : Tata Tech CEO Warren Harris

Tata Tech CEO Warren Harris: डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक स्वस्थ विकास पथ पर लौटने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने उम्मीद जताई कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ झटके के बाद अब चीजें स्पष्ट हो जाएंगी, जिससे कंपनी अच्छी वृद्धि दर दर्ज कर सकेगी।

हैरिस ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि पिछले 12 महीनों में बाजार में मंदी का सामना करने के बाद कंपनी ‘सापेक्ष गति’ के साथ नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर रही है। लेकिन ट्रम्प के ‘टैरिफ शॉक’ के बाद, ग्राहकों ने अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में, इनमें से कई ग्राहकों के लिए चीजें स्पष्ट हो गईं और उन्होंने अपने कार्यक्रमों के बारे में निर्णय लेना शुरू कर दिया। हम उनके साथ अच्छी बातचीत कर रहे हैं। अप्रैल में प्रवेश करते ही हम उत्साहित थे।”

हैरिस ने कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से, नए वित्तीय वर्ष के पहले सप्ताह के भीतर, नए (अमेरिकी) राष्ट्रपति ने टैरिफ वृद्धि की घोषणा कर दी, जिससे सभी को अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।” उन्होंने कहा कि सकारात्मक पक्ष यह है कि टैरिफ जोखिम वास्तविक नहीं होने जा रहा है और व्यापार समझौते की संभावना है। “हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे चीजें स्पष्ट होती जाएंगी, नए उत्पाद निवेश की मांग में वृद्धि को देखते हुए, हमें लगता है कि हम दूसरी तिमाही की शुरुआत में स्वस्थ वृद्धि दर्ज करेंगे।

पहली तिमाही इन घोषणाओं और इस तथ्य से प्रभावित होगी कि अमेरिका और विभिन्न भागीदारों के बीच बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि मई और जून में अमेरिकी व्यापार वार्ता में कुछ सफलता मिलेगी। इससे हमारे ग्राहकों के लिए उत्पाद निवेश निर्णयों पर लौटने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले 12 महीनों में बाजार में गिरावट से कंपनी प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें