Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री ने कनाडाई पेंशन योजना निवेश बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात 

July 28, 2023

वित्त मंत्री ने कनाडाई पेंशन योजना निवेश बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात 
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कनाडाई पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपीआईबी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर देश के लिए पेंशन कोष की निवेश योजना के बारे में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल सीपीपीआईबी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन ग्राहम की अगुवाई में आया था। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ह्लवार्ता के दौरान सीपीपीआईबी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्मला सीतारमण से अपने वैश्विक दृष्टिकोण, भारत में अपनी मौजूदा परियोजनाओं के साथ-साथ आगे की निवेश परियोजनाओं के बारे में बताया। ग्राहम ने देश में दीर्घकालिक निजी निवेश उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से पिछले कुछ साल में किए गए सुधारों की प्रशंसा की। बैठक में वित्त मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश अवसरों का जिक्र किया, जिनमें सीपीपीआईबी रुचि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें