Site icon Dainik Savera Times

वित्त मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के वित्त मंत्री से आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मैक्सिको के वित्त मंत्री रोजेलियो रामिरेज़ डे ला ओ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रों तथा परस्पर आíथक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। मैक्सिको सिटी में बैठक के दौरान सीतारमण ने रामिरेज़ डे ला ओ को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए वित्त और सार्वजनिक साख मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। सीतारमण ने विवेकपूर्ण राजकोषीय नीतियों के बाद पिछले 6 वर्षों में मैक्सिकन अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन की भी सराहना की। सीतारमण ने भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से भारत और मैक्सिको के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी का प्रस्ताव रखा और इस बात पर जोर दिया कि ‘युवा नवीन और प्रभावी समाधान पेश करने में सक्षम हैं और विचारों के इस तरह के आदान-प्रदान से दोनों देशों को मदद मिल सकती है।’ वित्त मंत्रलय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्होंने बुनियादी ढांचे से संबंधित खर्च के साथ-साथ कारोबारी सुगमता पर भारत के निरंतर ध्यान को भी साझा किया, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1,500 पुराने कानूनों और लगभग 6,000 अनुपालन नियमों को हटाया गया है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version