नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की सात बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती सीतारमण ने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि परियोजनाओं की योजना बनाई जाए और उन्हें बिना किसी देरी के पूरा किया जाए और संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्माण समय पर शुरू हो और परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हों।
वित्त मंत्री सीतारमण ने किया सात बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ

