Site icon Dainik Savera Times

वित्त मंत्रालय ने 22 वित्तीय कंपनियों को ग्राहकों का आधार आधारित सत्यापन करने की अनुमति दी

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने अमेजन पे (इंडिया) और हीरो फिनकॉर्प सहित 22 वित्तीय कंपनियों को ग्राहकों का आधार संख्या के जरिये सत्यापन करने की अनुमति दी है। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि ये 22 कंपनियां अब अपने आधार नंबर का उपयोग करके ग्राहकों की पहचान और लाभार्थी मालिकों के विवरण को सत्यापित कर सकेंगी।

इन 22 वित्तीय कंपनियों में गोदरेज फाइनेंस, अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन, आईआईएफएल फाइनेंस और महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड शामिल हैं। नांगिया एंडरसन एलएलपी के पार्टनर संदीप झुनझुनवाला ने कहा कि बैंकिंग कंपनियां अब ग्राहकों का सत्यापन आधार प्रमाणीकरण के जरिए कर सकेंगी। उन्होंने कहा, ”22 वित्तीय संस्थानों की एक सूची अधिसूचित की है, जिन्हें ग्राहकों/लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करने की अनुमति है।”

ये भी पढ़ें : अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

Exit mobile version