मुंबई: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक और दूरसंचार केबल कंपनी फिनोलेक्स केबल्स ने चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह पुणे के पास अपने उर्स संयंत्र की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिए अगले कुछ माह में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कारखाना- सौर ऊर्जा, मोटर वाहन और आप्टिकल फाइबर क्षेत्रों में कार्य करता है। इलेक्ट्रिकल और दूरसंचार केबल के अलावा कंपनी लाइंटिग उत्पाद, इलेक्ट्रिकल वायंरिग एक्सेसरीज, स्विचगियर, पंखे और वॉटर हीटर का भी विनिर्माण करती है।
ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11
