Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिनटेक कंपनी अमित मजूमदार को स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स के कार्यकारी निदेशक किया नियुक्त

April 18, 2023

फिनटेक कंपनी अमित मजूमदार को स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स के कार्यकारी निदेशक किया नियुक्त

मुंबई: फिनटेक कंपनी एंजेल वन लिमिटेड ने अमित मजूमदार को स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। श्वेरी मजूमदार फिनटेक उद्योग में एंजेल वन की मौजूदगी को और भी मजबूत करने और उसकी वृद्धि को गति देने की रणनीतिक पहलों के लिये जिम्मेदार होंगे। उनको वित्तीय सेवा उद्योग में काम करने का अनुभव है। वह व्यवसाय रणनीति एवं वृद्धि, विलय एवं अधिग्रहण,परिचालन, जोखिम और अनुपालन के विशेषज्ञ हैं। उनके पास बाजार की विभिन्न हलचलों, व्यवसाय प्रक्रिया की रि-इंजीनियरिंग और बड़ी टीमों के प्रबंधन में रिटेल स्तर की लाभप्रदता का एक साबित ट्रैक रिकॉर्ड है।

एंजेल वन से पहले वह वेलस्प्रिंग हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड और एजीएसस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, वे ईवाय, चोहंग बैंक, रैबो इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (रैबोबैंक इंटरनेशनल के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) और एम्बिट कॉर्पोरेट फाइनेंस पीटीई लिमिटेड के साथ भी जुड़े रहे हैं। इससे पहले वह 2004 से 2015 के बीच एंजेल वन से जुड़े थे। वह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य रणनीति अधिकारी थे और उन्होंने स्थायी रुप से लाभप्रद वृद्धि में योगदान दिया, जिससे व्यवसाय के सभी कार्यों में सुगम और मापनीय परिचालन हुआ।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें