Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fitch ने India की Sovereign Rating को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘BBB-’ पर रखा

May 9, 2023

Fitch ने India की Sovereign Rating को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘BBB-’ पर रखा

नयी दिल्ली: फिच रेंटिग ने मंगलवार को भारत की सॉवरेन रेंटिग के परिदृश्य को स्थिर बताते हुए कहा कि देश में सुदृढ़ वृद्धि परिदृश्य बना हुआ है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘फिच रेंटिग ने भारत की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेंटिग (आईडीआर) को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी-’ पर रखा है।’’ फिच रेंटिग ने कहा कि सॉवरेन रेंटिग के लिए मजबूत वृद्धि क्षमता एक महत्वपूर्ण कारक है। उसने कहा, ‘‘भारत की रेंटिग अन्य समकक्षों की तुलना में मजबूत वृद्धि परिदृश्य और बाहरी वित्तीय लचीलापन दर्शाती है जिसने भारत को पिछले वर्ष में बड़े बाहरी झटकों से पार पाने में मदद की है।’’

एजेंसी ने अगस्त 2006 से भारत की रेंटिग को ‘‘बीबीबी-’’ पर रखा है जो सबसे कम निवेश ग्रेड रेंटिग है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां विभिन्न देशों की सरकारों की उधार चुकाने की क्षमता के आधार पर ‘सॉवरेन रेंटिग ’ तय करती हैं। इसके लिए वह अर्थव्यवस्था, बाजार और राजनीतिक जोखिम को आधार मानती हैं। रेंटिग यह बताती है कि एक देश भविष्य में अपनी देनदारियों को चुका सकेगा या नहीं? आमतौर पर पूरी दुनिया में स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी), फिच और मूडीज इन्वेस्टर्स ही सॉवरेन रेंटिग तय करती हैं।

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें