Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Flipkart Year End Sale आज से शुरू…Elactronics Brands पर मिल रही भारी छूट, देखें लिस्ट

December 9, 2023

Flipkart Year End Sale आज से शुरू…Elactronics Brands पर मिल रही भारी छूट, देखें लिस्ट

 

नई दिल्ली: Flipkart ईयर एंड सेल की शुरुआत हो गई है ऐसे में हफ्ते तक चलने वाली सेल आज यानी 9 नवंबर से शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स कंपनी ने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर करने के लिए एक डेडिकेटेड वेबपेज क्रिएट किया है. जैसा कि ऊपर बताया गया फैशन एसेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्निचर और मैट्रेस जैसे प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सेल में Apple, Samsung, Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स की कीमत में कटौती की गई है। स्मार्टफोन्स के अलावा टीवी और अप्लायंसेज पर भी ग्राहक 75 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इसी तरह ब्यूटी, टॉय और स्पोर्ट्स जैसे प्रोडक्ट्स पर भी 85 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात ये है कि होम किचन प्रोडक्ट्स को 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर ग्राहक खरीद सकते हैं।

इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फर्निचर जैसे कई कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा हैसाथ ही ग्राहकों को सेल में कैशबैक एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को उनके कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में ग्राहकों को HDFC बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ साझेदारी भी की गई है।

ये हैं फोन्स पर बड़े डिस्काउंट:
iPhone 14 की बात करें तो इसे 69,900 रुपये की जगह 55,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह Motorola Edge 40 को ग्राहक 25,499 रुपये में खरीद सकते हैं. Infinix Hot 30i की बिक्री 11,999 रुपये की जगह 7,149 रुपये में की जा रही है।

इस ईयर एंड सेल में ग्राहक Samsung Galaxy S22, Google Pixel 7, Realme C53, Samsung Galaxy F14 5G, Poco C55 और Realme 11 Pro 5G जैसे फोन्स पर भी भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें इन कीमतों में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की जीत से खत्म हुआ ममता राज, तमिलनाडु में विजय का जलवा…केरल में कांग्रेस की वापसी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें