Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव,जानिए Sensex और Nifty के दाम

 

हालांकि इसने जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी और 147.85 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 71,447.64 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी शुरुआत में 30.70 अंक या 0.14 प्रतिशत बढक़र 21,813.20 अंक पर रहा। बाद में 44.60 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 21,737.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जबकि पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

Exit mobile version