Site icon Dainik Savera Times

खाद्य-प्रौद्योगिकी Startup Pluck ने ‘Meal Kit’ ब्रांड कुक का अधिग्रहण किया

नयी दिल्ली: फलों और सब्जियों (एफएंडवी) के डिजिटल फ्रेश फूड ब्रांड प्लक ने मंगलवार को भारतीय फूड-टेक स्टार्टअप कुक के अधिग्रहण की घोषणा की। कुक डू-इट-यूअरसेल्फ (डीआईवाई) ‘मील किट’ की श्रृंखला बेचती है। यह सौदा 13 लाख डॉलर में हुआ है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण नकद और इक्विटी के रूप मे किया गया है। कुक की दिल्ली और मुंबई के बाजार में अच्छी मौजूदगी है। प्लक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नेल्सन डिसूजा ने कहा कि कुक के अधिग्रहण के साथ प्लक 15 अरब डॉलर के तेजी से बढ़ते इस क्षेत्र के अपने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पादों की आपूर्ति कर सकेगी।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

Exit mobile version