Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर बढ़कर 586.4 अरब डॉलर पर

April 23, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर बढ़कर 586.4 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर बढ़कर 586.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.44 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 516.64 अरब डॉलर हो गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 52.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 46.18 अरब डॉलर पर रहा।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 3.8 करोड़ डॉलर गिरकर 18.4 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.19 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: कब आएगा हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें तारीख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें