Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर

January 22, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी वृद्धि से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जनवरी को समाप्त में 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.26 अरब डॉलर घटकर 561.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति9.1 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 505.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भं डार में 1.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 42.9 अरब डॉलर हो गया।इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 14.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 8.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.2 अरब डॉलर पर हो गई।

ये भी पढ़ें: CJP के हक में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें