Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 6.1 अरब डॉलर बढ़कर 604.04 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 01 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 6.1 अरब डॉलर बढ़कर 604.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 597.94 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.08 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 533.6 अरब डॉलर हो गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 99.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 47.33 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 3.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.25 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 4.85 अरब डॉलर हो गई।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

Exit mobile version