नई दिल्ली: पिछले हफ्तों की लगातार बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक इस भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार बन गए हैं। उन्होंने 6 से 10 अक्तूबर के बीच 1,751 करोड़ रुपए का निवेश किया। नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में लगातार बिकवाली के दबाव के बावजूद, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) मोटे तौर पर सहायक बने रहे। विदेशी बिकवाली की भारी बिकवाली को बड़े पैमान पर किया है, जिससे बाजार में स्थिरता बनी रही है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने बताया कि 6 से 10 अक्तूबर के सप्ताह के दौरान, एफआईआई ने नकदी बाजार में व्यापारिक व्यवहार में तेज बदलाव दिखाया। पहले 2 सत्रों में भारी बिकवाली के बाद 6 और 7 अक्तूबर को क्रमश: 1,584.48 करोड़ रुपए और 1,471.74 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई। विदेशी निवेशक अगले 3 दिनों में आक्रामक खरीदार बन गए और 1,663.65 करोड़ रुपए, 737.82 करोड़ रुपए और 2,406.54 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसके परिणामस्वरूप सप्ताह के लिए 1,751.79 करोड़ रुपए का शुद्ध संचयी प्रवाह हुआ। उन्होंने कहा कि यह बदलाव वैश्विक स्थिरता और घरेलू लचीलेपन के समर्थन से भारतीय इक्विटी के प्रति विदेशी निवेशकों की धारणा में सुधार को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
मेष: दिन शुभ रहेगा...