Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Twitter के पूर्व CEO Parag Agrawal ने Elon Musk पर इस मामले में किया केस दर्ज

March 5, 2024

Twitter के पूर्व CEO Parag Agrawal ने Elon Musk पर इस मामले में किया केस दर्ज

सैन फ्रांसिस्कोः ट्विटर (अब एक्स ) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित 3 कर्मचारियों ने एलन मस्क पर 128 मिलियन डॉलर नहीं चुकाने को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने का ऐलान किया है। पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल पूर्व ट्विटर कानूनी और नीति प्रमुख विजया गड्डे और पूर्व ट्विटर जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। एक फॉलोवर ने पोस्ट किया कि ‘पराग अग्रवाल ने एलन मस्क पर मुकदमा दायर किया है‘, तो इस पर मंगलवार को मस्क ने सिर्फ एक इमोजी डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुकदमे में दावा किया गया कि टेस्ला के सीईओ ने ‘सार्वजनिक रूप से लगभग 200 मिलियन डॉलर के उनके भुगतान को रोकने की कसम खाकर‘ उनके प्रति ‘विशेष गुस्सा‘ दिखाया, जब उन्होंने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया। अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमा में कहा गया है, ‘मस्क के नियंत्रण में ट्विटर कर्मचारियों, मकान मालिकों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को परेशान करने वाला एक उपहास बन गया है। मस्क अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, उनका मानना है कि नियम उन पर लागू नहीं होते हैं, और जो कोई भी उनसे असहमत है, उसके साथ र्दुव्‍यवहार करने के लिए अपने धन और शक्ति का उपयोग करते हैं।’’

अक्टूबर 2022 में मस्क ने अग्रवाल, गड्डे और सेगल को सूचित किया कि कंपनी के साथ उनका संबंध खत्म कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तीनों शीर्ष अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी तो उनके पास 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का एग्जिट पैकेज था।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें