
नयी दिल्ली: प्री-डायबिटीज़ और डायबिटीज़ के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए, फोर्टिस-सीडॉक (सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर डायबिटीज़, मेटाबोलिक डिज़ीजेस, एंड एंडोक्राइनोलॉजी हॉस्पीटल फॉर डायबिटीज़, एंडोक्राइनोलॉजी) ने डायबिटीज़ रेमिशन क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि यह पहल फोर्टिस सी-डॉक और ट्विन हैल्थ यूएसए ने मिलकर की है और क्लीनिक में होल-बॉडी डिजिटल ट्विन टैक्नोलॉजी को उपलब्ध कराया गया है। यह लॉन्च आईसीएमआर द्वारा हाल में जारी कुछ नतीजों के मद्देनज़र किया गया है जिसके मुताबिक देश में डायबिटीज़ के मामले तेजी से बढ़े हैं और करीब 10 करोड़ से अधिक लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं जबकि 13/6 करोड़ प्री-डायबिटिक हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...